पाकिस्तान में जहरीली गैस से पांच मरे

इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के शहर कराची में एक फैक्ट्री में काम करने वाले पांच श्रमिकों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई। ये हादसा एक रासायनिक टैंक की सफाई के दौरान हुआ।

‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि चार श्रमिक टैंक की सफाई करने इसमें उतरे थे। बाद में इन्हें बचाने के लिए तीन और श्रमिक टैंक में उतरे। हादसा पॉलिथिन बैग बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493