कापड़ी ने ‘मिस टनकपुर..’ में लिए पसंदीदा कलाकार

नोएडा, 23 जून (आईएएनएस)। ओम पुरी, संजय मिश्रा, अनु कपूर और रवि किशन को लेकर अपनी पहली फीचर फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ लेकर हाजिर निर्देशक विनोद कापड़ी का कहना है कि इसमें उनके मनपसंद कलाकार हैं।

फिल्म गांव के एक रौबदार व्यक्ति द्वारा गलती से एक व्यक्ति को ‘मिस टनकपुर’ नामक एक भैंस से दुष्कर्म करने का आरोपी बनाने की कहानी है। यह रौबदार व्यक्ति और खाप पंचायत आरोपी को भैंस से शादी करने का तुगलकी फरमान सुनाती है।

प्रचार के लिए ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ की पूरी टीम सोमवार को आईएएनस कार्यालय पहुंची। इस दौरान इसके निर्देशक विनोद कापड़ी ने बताया कि उन्होंने पटकथा लिखते वक्त ही कलाकारों का चुनाव कर लिया था।

कापड़ी ने कहा, “यह काम करने के लिहाज से एक स्वप्निल स्टार कास्ट है और यह सच्चाई है। मैंने पटकथा लिखते समय ही सभी कलाकार तय कर लिए थे।”

फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493