ईस्टबॉर्न (इंग्लैंड), 23 जून (आईएएनएस)। रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा ने ईस्टबॉर्न ग्रास कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
शीर्ष वरीय पेट्रा क्वीतोवा को हालांकि बुखार के कारण अपना नाम वापस लेना पड़ा। क्वीतोवा को इस साल विंबलडन में खिताब की रक्षा करनी है लेकिन वह अभी अस्वस्थ चल रही हैं।
फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीत चुकीं कुजनेत्सोवा ने सोमवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में मेग्डालेना रायबारिकोवा को 7-6 (5), 6-4 से हराया।
अगले दौर में कुजनेत्सोवा का सामना इटली की फ्लाविया पेनेता से होगा।
दूसरी ओर, बीते साल आस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता सिबुल्कोवा ने पहले दौर में हैरियट डार्ट को 6-1, 6-3 से हराया।
अगले दौर में सिबुल्कोवा का सामना 2014 में विंबलडन का सेमीफाइनल खेलने वाली लूसी साफारोवा से होगा।
dharmpath.com dharmpath