कापू आरक्षण की मांग को लेकर पूर्व मंत्री का अनशन शुरू

विशाखापत्तनम, 5 फरवरी (आईएएनएस)। कापू समुदाय के नेता मुद्रगाड़ा पद्मनाभम ने शुक्रवार को अपनी पत्नी संग कापू समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

पूर्व मंत्री पद्मनाभम और उनकी पत्नी पद्मावती ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थिम किर्लाम्पुदी गांव में सुबह नौ बजे अनशन शुरू किया।

वे राज्य सरकार से कापू समुदाय को तुरंत प्रभाव से पिछड़ा वर्ग (बी.सी) में शामिल करने और उनको शिक्षा व नौकरियों में आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं।

सरकार द्वारा मांग को अनदेखा कर दिए जाने की वजह से पद्मनाभम ने शुक्रवार सुबह अनशन शुरू कर दिया। सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के कुछ नेताओं ने गुरुवार को उनसे अनशन रोकने की अपील की थी।

उन्होंने कहा कि वह तब तक अनशन जारी रखेंगे, जब तक सरकार कापू समुदाय को पिछड़ा वर्ग का दर्जा देने के अपने चुनावी वादे की साफ-साफ घोषणा नहीं कर देती।

पुलिस ने पद्मनाभम के घर और पूरे जिले की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

आंध्र प्रदेश की करीब पांच करोड़ की आबादी में 27 फीसदी लोग कापू समुदाय से हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493