कापेकोइंस के खिलाड़ी फोलमेन को अस्पताल से छुट्टी

रियो डी जनेरियो, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले साल हुए कोलंबिया विमान हादसे में जीवित बचे ब्राजील के फुटबाल क्लब कापेकोइंस के खिलाड़ी जेक्सन फोलमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवम्बर में हुए इस हादसे में 71 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कापेकोइंसी क्लब के खिलाड़ी और स्टाफ सदस्य भी शामिल थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस हादसे में जीवित बचे छह लोगों में फोलमान भी शामिल थे।

यह दुर्घटना 28 नवम्बर को हुई, जब बोलीविया से कोलंबिया जा रहा एक विमान मेडेलिन के पास पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में 24 वर्षीय फोलमान ने अपने दाहिने पैर का निचला हिस्सा खो दिया। वह अगले सप्ताह तक पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।

संवाददाताओं को दिए एक बयान में फोलमान ने कहा, “आखिरकार बड़ा दिन आ ही गया। मैं अस्पताल से बाहर हूं और काफी खुश हूं। अस्पताल में सभी ने मेरा अच्छा ध्यान रखा। मैं स्वयं को मजबूत महसूस कर रहा हूं।”

फोलमान ने कहा कि वह सबसे पहले बाहर जाकर खुली हवा में सांस लेंगे। वह अस्पताल में रहने के दौरना कई चीजों से वंचित रहे। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ कुछ समय गुजारना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493