ब्राजीलियाई कंपनी ऑडेब्रेक्ट पर मुकदमा करेगा पनामा

पनामा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पनामा सरकार ने कथित तौर पर पूर्व अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए ब्राजील की निर्माण कंपनी ऑडेब्रेक्ट पर मुकदमा करने का निर्णय लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा मंगलवार को जारी एक रपट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा, “अटॉर्नी जनरल द्वारा की जा रही कंपनी की जांच में सरकार शिकायतकर्ता की भूमिका निभाएगी। इससे प्रभावित हुए विभिन्न संस्थान इस प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे, सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे और अपने नुकसान की भरपाई करेंगे।”

पनामानियन पब्लिक प्रॉसीक्यूटर ऑफिस (ओटीपी) ने कहा कि उन्होंने देश में ऑडेब्रेक्ट मामले से जुड़े 17 लोगों पर धन के गबन का मामला दर्ज किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493