काबुल, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में एक इस्लामिक धार्मिक स्कूल की इमारत में हुए आत्मघाती विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए।
गृह मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने एफे को बताया कि यह विस्फोट कला-ए-नजर क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे मदरसे के भीतर हुआ।
काबुल में सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कार्यालय के पास हुए आत्मघाती विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हो गए थे।
इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
dharmpath.com dharmpath