स्ट्राइकर सेबेस्टियन का 26वें क्लब के साथ करार का रिकॉर्ड

रियो डी जनेरियो, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व स्ट्राइकर सेबेस्टियन एब्रयू ने अपने करियर में 26वें क्लब के साथ करार कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 41 वर्षीय खिलाड़ी सेबेस्टियन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

सेबेस्टियन ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने सैंटियागो क्लब ऑडेक्स इटालियानो के साथ 12 माह का करार किया है। वह पुएटरे मोंट से अलग हो गए हैं।

अपने करियर में सबसे अधिक क्लबों के साथ करार करने के क्रम में सेबेस्टियन ने जर्मनी के गोलकीपर लुट्स फानेस्टियल को पीछे छोड़ दिया है।

सेबेस्टियन ने फुटबाल जगत में अपने करियर की शुरुआत 1995 में उरुग्वे के क्लब डेफेंसर के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अर्जेटीना, स्पेन, ब्राजील, मेक्सिको, इजरायल, पराग्वे और एस साल्वाडोर के क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है।

उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए सेबेस्टियन 70 मैच खेल चुके हैं और इन मैचों में उन्होंने 20 गोल दागे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493