काबुल में आत्मघाती हमला, 10 मरे

यह विस्फोट देहमाजंग इलाके में हुआ, जहां सीमा एवं नागरिक व्यवस्था पुलिस बल के परिसर स्थित हैं।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी मोहम्मद अयूब सालंगी ने इस हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

जनरल सालंगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर लिखा,”देहमाजंग चौराहे पर आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। इनमें अधिकतर नागरिक हैं।”

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

तालिबान आतंकवादियों ने पिछले महीने काबुल में कई विस्फोट किए हैं, जिसमें एक आत्मघाती हमला भी शामिल है, जिसमें सात पत्रकारों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493