काबुल, 9 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पश्चिमी काबुल में शुक्रवार को आत्मघाती हमले में चार लोगों की मौत हो गई।
जिस समय हमला हुआ, वहां हजारों की संख्या में शिया हजारा इकट्ठा हुए थे।
अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मजरोह ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, “अब तक हमें चार मृत और 13 घायल मिले हैं..पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।”
dharmpath.com dharmpath