लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी के डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड का कहना है कि वह फैशन जगत की अपनी गर्ल्स गैंक को ‘कूपेट्स’ कहकर संबोधित करते हैं।
लेगरफील्ड ने वोग पत्रिका को बताया, “फिलहाल मेरी पसंदीदा गर्ल लूना नाम की एक डच लड़की है।”
वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, यह मॉडल हालिया दिनों में फैशन घराने चेनल के लिए अक्सर कैटवॉक करती नजर आती हैं।
लेगरफील्ड ने कहा कि वह कई लोगों को कूपेट्स कह कर पुकारते हैं, जिनमें वेनेसा पैराडीस की बेटी, लिली रोज डेप हैं।
लेगरफील्ड ने हाल ही में मशहूर मॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड की बेटी केया गर्बर के साथ भी काम किया।
dharmpath.com dharmpath