उप्र में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

लखनऊ/बुलंदशहर, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, जिले के डिबाई थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों बुलंदशहर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान बिट्टू और जितेंद्र के रूप में हुई है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस घटना की जांच कर रही है। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493