नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार रात एक अतिथिगृह पर हुए आतंकवादी हमले में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की कर्मचारी की मौत हो गई।
56 वर्षीया मार्था फैरेल शनिवार को भारत लौटने वाली थीं। इस हमले में चार भारतीयों की जान गई है।
पार्टिसिपेटरी रिसर्च इन एशिया (पीआरआईए) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “वह (मार्था) आगा खां ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रवक्ता थीं। वह नौ मई से अफगानिस्तान में थीं और उन्हें 16 मई को लौटना था।”
पार्टिसिपेटरी रिसर्च इन एशिया की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी। यह नागरिक भागीदारी और लोकतांत्रिक शासन सिखाने एवं उसका प्रचार करने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय केंद्र है।
पार्क पैलेस अतिथिगृह पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन तालिबान ने ली है।
dharmpath.com dharmpath