काबुल में विस्फोट, 4 की मौत

काबुल, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट शाश दराक में सुबह लगभग 7.20 बजे उस समय हुआ, जब आत्मघाती हमलावर ने राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के कार्यालय के पास खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।

अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493