काबुल/नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का कहना है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह हुए विस्फोट में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
सुषमा ने ट्वीट कर कहा, “भगवान की कृपा से काबुल विस्फोट में भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।”
शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट वजीर मोहम्मद अकबर खान क्षेत्र में हुआ। यह अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र है जहां विभिन्न दूतावास हैं।
यह विस्फोट भारतीय दूतावास के पास हुआ है।
dharmpath.com dharmpath