कामत ने आईसीआईसीआई बैंक छोड़ा

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीआईसीआई बैंक के नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरमैन केवी कामत ने अपना पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही ब्रिक्स के नवीन विकास बैंक (एनडीबी) के प्रमुख का पद ग्रहण करने वाले हैं। आईसीआईसीआई ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की।

बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा, “30 जून की कार्यावधि समाप्त होने के बाद से केवी कामत अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं।”

बैंक ने एमके शर्मा को तीन साल की अवधि के लिए गैर कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है। भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति एक जुलाई से प्रभावी हो गई है।

कामत ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स गुट द्वारा स्थापित एनडीबी के प्रथम अध्यक्ष होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493