कारगिल में बर्फ में फंसे दंपति को बचाया गया

श्रीनगर, 25 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कारगिल जिले में बर्फ में फंसे एक विदेशी दंपति को मंगलवार को सुरक्षित निकाल लिया गया।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार को पुडजोंग ला एवं रंग डम के बीच माइकल मोबियस और उनकी पत्नी बर्फ में फंस गए।”

अधिकारी ने कहा, “उन्होंने किसी तरह समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को संकट मे फंसे होने का सिग्नल भेजा, जहां हमें एक संदेश प्राप्त हुआ जिसके बाद कारगिल के डिप्टी कमिश्नर ने कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर और जम्मू एवं कश्मीर के नागर विमानन कमिश्नर से वायुसेना द्वारा बचाव अभियान शुरू कराने का अनुरोध किया।”

अधिकारी के अनुसार, एक हवाई बचाव अभियान मंगलवार सुबह शुरू किया गया और भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया।

इस दंपति का वर्तमान में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493