कारगिल युद्ध के नायक मेजर पद्मपाणि आचार्य पर कॉफी टेबल बुक लॉन्च

हैदराबाद, 30 जून (आईएएनएस)। कारगिल युद्ध के नायक मेजर पद्मपाणि आचार्य पर शनिवार को यहां एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च किया गया।

कारगिल युद्ध में अद्भुत साहस का परिचय देने के लिए मरणोपरांत उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

हैदराबाद के रहने वाले मेजर पद्मपाणि दो राजपूताना राइफल्स में थे और कारगिल युद्ध में कमांडर के रूप में कंपनी का नेतृत्व किया था।

एक बयान के मुताबिक, एक पलटन का नेतृत्व करने के दौरान दुश्मन पर काबू करने के लिए गोलों की बारिश के बीच अपना अभियान चलाने के दौरान 28 जून, 1999 को मेजर पद्मपाणि शहीद हो गए थे।

मेजर के शहीद होने के तीन महीने बाद जन्मी उनकी बेटी अपराजिता ने कहा, “किताब में उनके द्वारा घर भेजी गई चिट्ठियों का संग्रह, कुछ तस्वीरें और उनकी जिंदगी पर लिखा एक संक्षिप्त विवरण शामिल है।”

किताब को संयुक्त रूप से मेजर जनरल एन. श्रीनिवास राव (जनरल ऑफिसर कमाडिंग तेलंगाना उपक्षेत्र) और अपराजिता ने लॉन्च किया।

राव ने कहा, “मेजर पद्मपाणि आचार्य ने अपनी टीम का नेतृत्व दुश्मनों की गोलीबारी और गोलाबारी के बीच किया और खुद को मिले मिशन को पूरा करने के लिए जीवन कुर्बान कर दिया। वह न सिर्फ सैनिकों के लिए आदर्श हैं, बल्कि राष्ट्र के लिए भी आदर्श हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493