कारगिल युद्ध के हीरो भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। कारगिल युद्ध के हीरो कर्नल दीतांशु चौधरी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव आसनसोल दक्षिण क्षेत्र से लड़ेंगे।

चौधरी ने यहां पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और राज्यवर्धन सिंह राठौर की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर भाजपा के सचिव और पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह भी उपस्थित थे।

राठौर ने कहा, “हमलोग उम्मीद करते हैं कि जिस तरह चौधरी ने सेना में सेवा दी, उसी तरह पश्चिम बंगाल में पार्टी और वहां के लोगों के लिए भी सेवा करेंगे।”

राठौर ने कहा कि दीपतांशु चौधरी ने कारगिल युद्ध में शुरू से लेकर अंत तक भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए अप्रैल और मई में चुनाव होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493