पेरिस, 10 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस के लीग-1 फुटबाल क्लब मोनाको ने 38 वर्षीय डिफेंडर रिकाडरे कारवाल्हो का करार न बढ़ाने का फैसला किया है। क्लब ने इस बात की पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रियल मेड्रिड, चेल्सी जैसे दिग्गज क्लबों के लिए खेलने वाले कारवाल्हो ने पुर्तगाल के साथ इस बार यूरो कप-2016 पर कब्जा जमाया था।
लेकिन टीम को नए सिरे से तैयार करने में जुटा मोनाको कारवाल्हो के तीन वर्ष के करार को और विस्तार नहीं देना चाहता।
क्लब के उपाध्यक्ष वाडिम वासियेव ने मंगलवार को कहा, “कारवाल्हो को लेकर हमारे बीच बात हुई है और हमने फैसला लिया है कि हम उनका करार नहीं बढ़ाएंगे।”
उन्होंने कहा, “वह हमारे लिए बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।”
dharmpath.com dharmpath