दुबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के मॉडल गिगी गार्जियस ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक पोस्ट में कहा कि दुबई हवाईअड्डे पर उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा गया, क्योंकि वे ट्रांसजेंडर है।
दुबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कनाडा के मॉडल गिगी गार्जियस ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक भावुक पोस्ट में कहा कि दुबई हवाईअड्डे पर उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा गया, क्योंकि वे ट्रांसजेंडर है।
पीपलडॉटकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक मॉडल ने इसे ‘जीवन के डरावने क्षणों में से एक बताया है।’
गार्जियस ने अपनी फोटो के शीर्षक में अपने दोस्त नट्स गेट्टी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “दुबई हवाई अड्डे पर पांच घंटों तक हिरासत के बाद मेरे इसी दोस्त ने मेरी मदद की।”
उन्होंने आगे लिखा, “कल मेरे जीवन के सबसे डरावने क्षणों में से एक था। आप किसी को सिर्फ इसलिए हिरासत में कैसे ले सकते हैं कि आप कौन हैं। यह बेहद डरावना और घृणित है। यह साबित करता है कि अभी बदलाव की जरूरत है।”
24वर्षीय मॉडल ने कहा कि वह सुरक्षित और खुश है और उस रास्ते पर हैं जहां वो स्वीकार्य हैं।
गार्जियस, ग्रेगोरे अल्लान लज्जारोटो के रूप में पैदा हुई थी, लेकिन उन्होंने अपना नाम बदल कर 2014 में गिगी लोरेन रख लिया और अपने पासपोर्ट में भी बदलवा लिया।
dharmpath.com dharmpath