कारोबार वृद्धि के लिए इंटेक्स को फोन कारोबार पर भरोसा

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। इंटेक्स टेक्न ोलॉजीज ने कहा कि अपनी आय बढ़ाने के लिए उसे हैंडसेट कारोबार की सफलता पर भरोसा है।

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। इंटेक्स टेक्न ोलॉजीज ने कहा कि अपनी आय बढ़ाने के लिए उसे हैंडसेट कारोबार की सफलता पर भरोसा है।

कंपनी में मोबाइल कारोबार खंड के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय कलिरोना ने आईएएनएस से कहा, “हमारी कुल बिक्री में करीब 70 फीसदी योगदान मोबाइल फोन कारोबार का होता है। गत वर्ष की तुलना में हमारी कुल आय 2014-15 में 100 फीसदी अधिक 4,000 करोड़ रुपये रही, जिसमें 2,800 करोड़ रुपये का योगदान मोबाइल हैंडसेट कारोबार का रहा।”

कंपनी के जम्मू एवं बड्डी में दो विनिर्माण केंद्र हैं और वह जून के आखिर तक नोएडा में भी एक संयंत्र स्थापित कर लेगी।

कलिरोना ने कहा, “2015-16 में हमारा लक्ष्य 9,000 करोड़ रुपये है, जिसमें हैंडसेट कारोबार का योगदान करीब 7,500 करोड़ रुपये होगा। इस तरह हर साल हमारा विकास 100 फीसदी की दर से हो रहा है।”

एक रपट के मुताबिक, घरेलू कंपनियों में देश के बाजार में कंपनी सात फीसदी हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। कलिरोना ने कहा कि अगली दिवाली तक हम अव्वल स्थान हासिल कर लेंगे।

कलिरोना ने कहा कि 5,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन की अधिक मांग दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में अधिक है, जबकि 10,000 रुपये तक के स्मार्टफोन की अधिक मांग महानगरों में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में देशी उत्पादों के बाजार में इसकी हिस्सेदारी 85 फीसदी है।

कंपनी पश्चिम एशिया, सीआईएस, दक्षेस देशों और आस्ट्रेलिया में निर्यात भी करती है। नेपाल भारत के बाद दूसरा प्रमुख बाजार है और वहां भी कंपनी दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका और अन्य दक्षेस देशों में कंपनी तीसरे स्थान पर है।

कंपनी ने ईथरनेट कार्ड के साथ 1996 में कारोबारी सफर शुरू किया था। कंपनी अभी टीवी, वाशिंग मशीन, साउंड बार्स और माउस तथा कीबोर्ड जैसे आईटी सहायक उपकरण बनाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493