हॉकी : अभ्यास मैच में बेल्जियम ने भारत को हराया

एंटवर्प, 14 जून (आईएएनएस)। विश्व रैंकिग में खुद से निचले पायदान की टीम फ्रांस को 1-0 से हराने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल से पूर्व अपने दूसरे अभ्यास मैच में मेजबान बेल्जियम से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा।

यह दोनों मैच शनिवार को खेले गए। एचडब्ल्यूएल सेमीफाइनल टूर्नामेंट 20 जून से पांच जुलाई के बीच खेला जाना है।

विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज बेल्जियम ने मैच का पहला गोल 12वें मिनट में किया। इसके बाद हालांकि 32वें मिनट में भारतीय टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत पूरे मैच में गेंद को ज्यादा समय तक अपने पास रखने में जरूर कामयाब रहा लेकिन इस दौरान मेजबान टीम ने 52वें मिनट में एक और गोल कर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

मैच के दौरान दोनों टीमों को तीन-तीन पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहीं।

भारत अपना तीसरा अभ्यास मैच 16 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलेगा।

टूर्नामेंट में भारत अपना पहला मैच 20 जून को फ्रांस के खिलाफ खेलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493