‘ब्रह्मोत्सवम’ के लिए नहीं किया गया मनारा से आग्रह

चेन्नई, 14 जून (आईएएनएस)। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ में भूमिका के लिए प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मनारा चोपड़ा से आग्रह नहीं किया गया। मीडिया में आई खबरों में यह सफाई दी गई।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “मनारा से संपर्क नहीं किया गया था। ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि मनारा के मैनेजर ने निर्माताओं से यह जानने के लिए संपर्क किया था कि फिल्म में उनके लायक कोई भूमिका है या नहीं।”

श्रीकांत अडाला निर्देशित ‘ब्रह्मोत्सवम’ में बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होने जा रही है।

फिल्म में तमिल अभिनेता सत्यराज सुपरस्टार महेश बाबू के पिता की भूमिका में हैं।

महेश बाबू को फिलहाल अपनी फिल्म ‘श्रीमानथुडू’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493