कार्टर को अब और कैंसर उपचार की जरूरत नहीं

वाशिंगटन, 7 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर (1977-1981) का कहना है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर से लड़ने के लिए छह महीने तक रेडियोथेरेपी और प्रायोगिक दवाइयां लेने के बाद अब उन्हें कैंसर का और अधिक इलाज कराने की जरूरत नहीं है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के मुताबिक, कार्टर (91) ने रविवार को जॉर्जिया के बापटिस्ट गिरजाघर में ‘कैटकिजम’ (धार्मिक शिक्षा) कक्षाओं के दौरान यह बात कही। वह यहां हर सप्ताह लोगों को इस विषय के बारे में बताते हैं।

कार्टर ने कहा, “इस उपचार का नाम इम्युनोथेरेपी है और यह कैंसर से लड़ने के लिए मेरी प्रतिरक्षा प्रणाली में उत्पन्न हो रही बाधाओं को दूर करता है।”

उन्होंने कहा, “यह पेचीदा है, लेकिन यह मेरे लिए काफी फायदेमंद रहा। मैंने पिछले सप्ताह एमआरआई कराई जो दो घंटे 10 मिनट तक चली। उसके बाद चिकित्सकों ने बताया कि मुझे अब और इलाज की जरूरत नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493