कार्टिंग : रिकी, शाहान ने आखिरी रेस के लिए पोल पोजिशन हासिल की

कोल्हापुर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सीनियर मैक्स श्रेणी में जीत के दावेदार रिकी डोनिसन और माइक्रो मैक्स के सितारे शाहान अली ने शनिवार को 13वें जेके टायर-एफएमएससीआई राष्ट्रीय रोटैक्स काटिर्ंग चैंपियनशिप की सबसे बड़ी रेस के लिए पोल पोजिशन हासिल कर ली है।

मोहिते रेसिंग अकादमी में हुए पांचवें और आखिरी राउंड में दोनों ने अपने-अपने हिट मुकाबले बड़े ही आसानी से जीतते हुए यह पोजिशन हासिल की।

जूनियर मैक्स में चिराग घोरपड़े ने पहले हिट में जीत हासिल की, बीपीसी रेसिंग के रिकी ने क्वालिफाइंग में विष्णु प्रसाद से पोल पोजिशन छीन ली।

बेंगलुरू के इस ड्राइवर ने सीनियर मैक्स के दूसरे हिट में भी उतना ही जानदार प्रदर्शन किया और शुरू से ही बाकी रेसर को पछाड़ते हुए रेस अपने नाम कर ली। उनके 324 अंक हैं और वे चैंपियनशिप के विजेता विष्णु प्रसाद से महज चार अंक ही पीछे हैं।

कोल्हापुर के ध्रुव मोहिते पी-2 पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहे। ध्रुव के 314 अंक हैं और वे जानते हैं कि रविवार को होने वाली दोनों रेस में अच्छा प्रदर्शन किया तो वह चैंपियनशिप भी जीत सकते हैं।

मुंबई के नयन अब पी-3 से शुरुआत करेंगे, जबकि मेको के विष्णु पी-4 से रेस शुरू करेंगे।

जूनियर मैक्स श्रेणी में एरडा रेसिंग की अकेली महिला कार्टर मीरा एरडा ने दूसरे हिट में जीत हासिल की। दूसरे और तीसरे स्थान पर मेको के दो रेसर आदित्य स्वामीनाथन और प्रद्युमन भार्गव रहे।

बीपीसी रेसिंग के घोरपड़े पी-1 से शुरुआत करेंगे, जबकि मीरा पी-2 से और निर्मल उमाशंकर पी-3 से रेस शुरू करेंगे। पी-4 से रेस शुरू करनेवाले मानव शर्मा इस चैंपियनशिप की दौड़ में 334 अंकों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। घोरपड़े 317 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493