लीसेस्टर को हरा मैनचेस्टर युनाइटेड ने की वापसी

मैनचेस्टर, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार को लीग की मौजूदा विजेता टीम लीसेस्टर सिटी को 4-1 से हराते हुए शानदार वापसी की ।

युनाइटेड ने चारों गोल पहले हाफ में किए।

शुरू से ही आक्रामक दिख रही युनाइटेड के लिए पहला गोल 22वें मिनट में डिफेंडर क्रिस स्मालिंग ने किया। जुआन माटा ने 37वें मिनट में गोल कर युनाइटेड को दो गोल से आगे कर दिया।

दो गोल से पीछे चल रही लीसेस्टर को मार्कस रशफोर्ड ने तीन िंमनट बाद एक और झटका दिया। उन्होंने अपना पहला और टीम का तीसरा गोल कर मौजूदा विजेता की परेशानियों को और बढ़ा दिया।

पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले पॉल पोग्बा ने युनाइटेड के लिए चौथा गोल किया।

पहले हाफ में कमजोर खेल खेलने वाली लीसेस्टर ने दूसरे हाफ में अपनी रणनीति में बदलाव किया और युनाइटेड को काफी मेशक्कत करने के बाद भी पांचवां गोल नहीं करने दिया।

लीसेस्टर के लिए एक मात्र गोल डेमाराई ग्रे 59वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493