कार्यकर्ता की मौत के लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार : विहिप

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मदिकेरी में हुए संघर्ष में एक कार्यकर्ता की मौत के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विहिप ने कहा कि यह मौत “वोट बैंक राजनीति” का नतीजा है।

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के मदिकेरी में हुए संघर्ष में एक कार्यकर्ता की मौत के लिए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। विहिप ने कहा कि यह मौत “वोट बैंक राजनीति” का नतीजा है।

विश्व हिदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा, “वोट की खातिर और अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए ये लोग बाबर, औरंगजेब और टीपू सुल्तान जैसे लोगों को महिमामंडित कर रहे हैं। यह हत्या इसी का नतीजा है।”

कोदागु जिले के मदिकेरी में मंगलवार को कर्नाटक सरकार के टीपू सुल्तान जयंती समारोह में भड़की हिंसा में जख्मी विहिप कार्यकर्ता डी.एस.कुटप्पा की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि थिम्मैया चौराहे पर टीपू सुल्तान समर्थकों और विहिप कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पथराव में कुटप्पा के सिर में चोट लगी।

हिंसा मंगलवार सुबह तब हुई, जब टीपू सुल्तान की जयंती मना रहा है एक मुस्लिम समूह और विहिप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। हिंसा में तीन लोग घायल हो गए।

तोगड़िया ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि धर्मनिरपेक्ष तालिबान ताकतें इन लोगों (टीपू सुल्तान, बाबर और औरंगजेब) का अनुसरण कर रही हैं। इन सभी ने दादरी में अखलाक को मारे जाने का विरोध किया था। लेकिन, अब कोई नहीं बोल रहा है। हम इस हत्या की निंदा करते हैं और दोषियों को सजा देने की मांग करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493