कार्ली को जेनिफर की जुल्फों से होती है ईष्र्या

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। फैशन ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट की पूर्व मॉडल कार्ली क्लोस का कहना है कि काश वह अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की तरह अपने बालों के साथ प्रयोग कर सकतीं।

कार्ली ने कहा, “मुझे लगता है कि जब से जेनिफर ने अपने बाल छोटे करवाए हैं, वह कमाल की लगती हैं। मुझे हमेशा ईष्र्या होती है, तब किसी को बालों के साथ नए नए प्रयोग करते हुए देखती हूं।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 22 वर्षीया कार्ली को पत्रिका ‘वोग’ ने ‘हेयरकट ऑफ द ईयर’ खिताब दिया था, जब उन्होंने बाल बॉब कट स्टाइल में कटवाए थे।

कार्ली ने कहा कि उन्हें तो इस पर यकीन ही नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, “मुझे तो यह पागलपन लग रहा कि मेरे बाल कटवाने की बात ने कितनी चर्चित हो गई थी। मैंने वोग के एक फोटो शूट के लिए बाल कटवाए थे और उसके तुरंत बाद ही विक्टोरिया सीक्रेट का शो था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493