‘होम’ ने लोपेज को किया भावुक

लॉस एंजेलिस, 22 मार्च (आईएएनएस)। पॉप स्टार जेनिफर लोपेज हॉलीवुड एनीमेशन फिल्म ‘होम’ में काम करते हुए भावुक हो गईं, जिसमें उन्होंने एक मां के किरदार को आवाज दी है, जिसकी बेटी उससे बिछड़ गई है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 45 वर्षीया लोपेज सात वर्षीय जुड़वा बच्चों की मां हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि बच्चे से बिछड़ जाने पर एक मां की संवेदना को समझना और उससे खुद को जोड़ना उनके लिए आसान रहा, वहीं यह अनुभव बेहद घबरा देने वाला था।

लोपेज ने कहा, “मेरे लिए इस फिल्म में मां के किरदार के लिए आवाज देना आसान था, यह फिल्म अपनी बिछड़ी हुई बच्ची को ढूंढने के लिए व्याकुल मां की कहानी है।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह महसूस कर पाना आसान था और इसी वजह से मैं बेहद भावुक भी हो गई।”

फिल्म में लोपेज ने लूसी के किरदार को आवाज दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म में काम करने का प्रस्ताव उन्हें काफी दिलचस्प लगा, क्योंकि उनके बच्चों को यह फिल्म पसंद आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493