रोबिन्हो को हमेशा के लिए अपने साथ जोड़ना चाहता है सांतोस

रियो डी जेनेरियो, 22 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील का क्लब सांतोस अपने स्टार खिलाड़ी रोबिन्हो को हमेशा के लिए अपने साथ जोड़ना चाहता है।

क्लब ने कहा है कि 31 साल के रोबिन्हो ने बीते साल अगस्त में क्लब के साथ लोन आधारित करार के बाद से 29 मैचो में 14 गोल किए हैं और इसी कारण वह रोबिन्हो से काफी प्रभावित है।

सांतोष के प्रबंधक आंद्रे जानोता ने कहा कि उनका क्लब चाहता है कि रोबिन्हो रिटायर होने तक उसके लिए खेलें।

जानोता ने कहा, “रोबिन्हो और सांतोस का खास रिश्ता है। हम बातचीत कर रहे हैं और चाहते हैं कि रोबिन्हो हमेशा के लिए हमारे साथ जुड़ जाएं।”

रोबिन्हो ने 2002 में सांतोस के साथ ही अपना करियर शूरू किया था। क्लब ने हालांकि 2005 में उन्हें स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के हवाले कर दिया था।

साल 2010 में रोबिन्होने एक बार फिर छह महीने के लिए लोन आधारित करार पर सांतोस की वापसी और क्लब को कोपा दो ब्राजील खिताब दिलालया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493