पनामा सिटी, 28 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के डिफेंडर दानी कार्वाहाल ने पनामा के कोस्टा डेल एस्टे इलाके में युवा खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग की और उन्हें फुटबाल से जुड़े टिप्स दिए।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, खिलाड़ियों ने शुक्रवार को ट्रेनिंग पर ध्यान दिया और स्पेनिश खिलाड़ी से फुटबाल टिप्स लिए।
कार्वाहाल के साथ पनामा के राष्ट्रीय कोच गुस्तावों अविला और जुआन कार्लोस कुबिलास मौजूद थे जिन्होंने युवा खिलाड़ियों को सुझाव दिए जिस पर उन्होंने अमल किया।
बच्चे कार्वाहाल से मिलकर बहुत खुश हुए। उन्होंने कार्वाहाल को हमेशा टीवी पर ही खेलते देखा था और उनसे फुटबाल टिप्स लेना इन बच्चों के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।
कार्वाहाल गरुवार को केंद्रीय अमेरिका के इस देश में पहुंचे थे और पहले एक फुटबाल खिलाड़ी के तौर पर एक शॉपिंग मॉल में 50 से अधिक प्रशंसको के समूह के साथ अपना अनुभव साझा किया।
dharmpath.com dharmpath