बदायूं, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले की बिसौली कोतवाली क्षेत्र में बतौर मजदूर अपनी मां के साथ खेत में आलू बीनने गई तेरह साल की एक लड़की के साथ खेत मालिक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को तेरह साल की एक लड़की अपनी मां के साथ गांव के ही खेत मालिक नेकपाल सिंह के यहां आलू बीनने की मजदूरी करने गई थी। खेत मालिक ने सड़े आलू अलग करने के बहाने लड़की को कमरे के अंदर भेज दिया और खुद पीछे से पहुंचकर दरवाजा बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नेकपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। चिकित्सीय परीक्षण में लड़की के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
dharmpath.com dharmpath