कार में आग लगने से चालक जिंदा जला

गाजियाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। तेज गति में आ रही एक कार के बिजली के खंभे से टकराने से उसमें आग लग गई। आग में कार चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना साहिबाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले शालीमार बाग क्षेत्र में सुबह 4 बजे हुई। पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी, जो लोहिया पार्क के पास खंभे से टकरा गई।

यह भिडं़त इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों के निवासी इसकी आवाज से जाग गए। जब लोग ड्राइवर को बचाने घटनास्थल के पास गए, तब तक कार और तेजी से जलने लगी।

मृतक चालक की पहचान शालीमार बाग निवासी 26 वर्षीय जैद खान के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटील ने कहा, “मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493