कार, सिगरेट महंगा, पेंशन योजना सस्ती (लीड-1)

नई दिल्ली, 29 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को पेश बजट में आम आदमी के लिए कुछ चीजें महंगी तो कुछ सस्ती कर दी हैं।

महंगी होने वाली चीजें इस प्रकार हैं :

– बीड़ी को छोड़कर अन्य तंबाकू उत्पाद 10-15 फीसदी।

– महंगी कारें 10 फीसदी।

– आभूषण।

– आयातित नकली गहने।

– सोने की ईंटे (प्रतिकारी और उत्पाद शुल्क क्रमश: 8.75 फीसदी और 9.5 फीसदी, जो पहले क्रमश: 8 और नौ फीसदी था।)

– ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े और 1,000 रुपये या अधिक मूल्य के रेडीमेड परिधान।

– बिल भुगतान और भोजनालयों में खाना (सभी सेवाओं पर अतिरिक्त कृषि कल्याण उपकर लगाने के कारण)।

– हवाई यात्रा।

– रोपवे और केबल कार यात्रा।

– लॉटरी टिकट।

– कानूनी सेवा।

– इलेक्ट्रॉनिक रीडिंग डिवाइस।

– वस्तु एवं सेवाओं के लिए दो लाख रुपये से अधिक का नकद भुगतान।

सस्ती होने वाली चीजें इस प्रकार हैं :

– नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत एन्यूइटी के जरिए जीवन बीमा कारोबार की सेवाओं पर सेवा कर।

– सरकारी आवासीय परियोजना में 60 वर्ग मीटर तक के कारपेट क्षेत्र के सस्ते मकानों पर सेवा कर।

– ब्रेल पेपर।

– सौर लालटेन।

– राउटर, ब्रॉडबैंड मॉडेम।

– डिजिटल वीडियो रिकार्डर।

– सेट टॉप बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे।

– माइक्रोवेव ओवेन।

– सैनिटरी पैड।

– जूते-चप्पल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493