कालाधन मामले में एसआईटी से रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने विदेशी बैंकों में जमा काले धन के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को इस मामले में हुई प्रगति पर 12 मई तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने सर्वोच्च न्यायालय से मंगलवार को कहा कि फैसले को प्रभावित करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं और उन्होंने सरकार से विदेशी बैंकों में जमा काले धन को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। इसके बाद न्यायालय ने एसआईटी को यह निर्देश दिया।

सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.बी.शाह तथा न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत काला धन मामले की जांच कर रहे हैं। एसआईटी की अध्यक्षता शाह कर रहे हैं, जबकि पसायत उपाध्यक्ष हैं।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू, न्यायमूर्ति मदन बी.लोकुर तथा न्यायमूर्ति ए.के.सिकरी की पीठ से जेठमलानी ने कहा कि फैसले को प्रभावित करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए जा रहे हैं।

जेठमलानी ने न्यायालय से कहा कि वह न्यायालय से कुछ सूचनाएं साझा करना चाहते हैं, जो न्यायाधीशों को भौंचक्का कर देगी।

उन्होंने अदालत से कहा कि काले धन को वापस लाने में देश के अन्य लोगों की जितनी दिलचस्पी है, उतनी ही न्यायाधीशों को भी है।

जेठमलानी ने न्यायालय से कहा, “काला धन वापस लाने में देश के अन्य लोगों की जितनी दिलचस्पी है उतनी आपको भी है। मैं अपना व्यक्तिगत पैसा नहीं पा रहा हूं। काले धन को वापस लाने में मैं भी देश की मदद कर रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493