‘काला चश्मा 2.0’ पार्टी स्टार्टर है : करण जौहर

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि फिल्म ‘बार बार देखो’ में ‘काला चश्मा’ नामक गीत पंजाबी गीत का रीमेक है, जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाएगा।

बॉलीवुड में पहले ही फिल्म ‘बार बार देखो’ के ट्रेलर इंतजार है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ जैसे सितारे हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और धर्मा प्रोडक्शंस ट्रेलर के रिलीज से पहले फिल्म से पहला गीत जारी करेगा। निर्माताओं को ‘काला चश्मा’ का कॉपीराइट मिल गया है और यह गीत 27 जुलाई को जारी होगा।

गीत की पहली झलक बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी की गई।

करण ने बताया, “‘काला चश्मा 2.0’ पार्टी के स्टार्टर है और यह एक दशक से अधिक समय के पंजाबी संगीत ²श्य के दिल की धड़क है और इसका नया संस्करण पूरी तरह अलग है, जो अधिक ऊर्जा के साथ बनाया गया है।”

यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें 18 से 60 साल तक व्यक्ति के जीवन के बारे में बताया गया है।

करण ने कहा, “‘बार बार देखो’ जीवन और प्यार का एक उत्सव है। यह गीत के बाद फिल्म का ट्रेलर जारी होगा। ‘काला चश्मा’ नामक गीत आपके चेहरे पर खुशी लाएगा और यह व्यावहारिक गीत है।”

बॉस्को-सीजर द्वारा कोरियोग्राफ किया गया गीत अमर अरशी के 1990 के पंजाबी गीत ‘तेन्नू काला चश्मा जज्ता वे’ का रीमेक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493