रियो डी जेनेरियो, 22 जुलाई (आईएएनएस)। प्लास्टिक की बोतलों को पुनर्नवीनीकरण कर बनाए गए 65 किलोग्राम के ओलम्पिक गोले का रियो के विश्व के प्रसिद्ध बीच कोपाकाबाना पर उद्घाटन किया गया।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पर्यटक इस उद्घाटन समारोह के लिए गुरुवार की सुबह ही बीच पर इकट्ठा होने लगे थे। सभी तीन मीटर लंबी इस मूर्ति के साथ सेल्फी लेना चहाते थे।
इस मौके पर रियो ओलम्पिक-2016 की आयोजन समिति के प्रतिनिधि और रियो डी जेनेरियो के पर्यटक कार्यालय के कुछ लोग मौजूद थे। इसके अलावा वह छात्र भी मौजूद थे जिन्होंने इसको बनाने के लिए बोतल एकत्रित करने का काम किया था।
नगर ओलम्पिक संचार कंपनी के निर्देशक मारथा टेलेज ने एफे को बताया कि कोपाकाबाना मूर्ति को बनाने में कुल 10 महीनों का समय लगा और इसे पुनर्नवीनीकरण के तौर पर भी देखा जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath