मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आह्वान कुमार टीवी शो ‘काल भैरव रहस्य’ में अपने किरदार की हत्या होने के बाद इस शो को छोड़ देंगे।
आह्वान ने अपने बयान में कहा, “मैंने आदित्य का किरदार निभाया। यह किरदार हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। मेरा मानना है कि हर अंत के बाद एक नई शुरुआत होती है। तो, मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।”
टीवी शो ‘काल भैरव रहस्य’ का प्रसारण स्टार भारत चैनल पर होता है।
dharmpath.com dharmpath