भोपाल,14 फरवरी (आईएएनएस)। वैलेंटाइन डे के मौके पर जबलपुर में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने अपनी संस्कृति का हवाला देकर एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की।
राजधानी में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता टोलियां बनाकर गले में भगवा गमछा डालकर बागीचों, मॉल से लेकर अन्य स्थानों पर प्रेमी जोड़ों को तलाशते फिर रहे हैं। इसके चलते हर तरफ उन युवाओं का बुरा हाल है जो अपने साथी के साथ शहर में घूमने निकले हैं।
जबलपुर के देवतालबाग में संस्कृति के ठेकेदारों ने प्रेमी जोड़ों की पिटाई कर दी। वहीं कई युगल जोड़ों को खदेड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन जोड़ों को किसी तरह बचाया।
ग्वालियर के फूलबाग में भी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवा जोड़ों को परेशान किया। इतना ही नहीं, फूलों की कई दुकानों तक को बंद करा दिया।
वैलेंटाइन डे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा जवानों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया है।
dharmpath.com dharmpath