‘काल भैरव रहस्य’ से टीवी पर वापसी कर रहे गौतम रोडे

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गौतम रोडे छोटे पर्दे से करीब दो साल तक दूर रहने के बाद फिर से वापसी कर रहे हैं। उनका कहना है कि टीवी शो ‘काल भैरव रहस्य’ का दूसरा सीजन पहले सीजन के मुकाबले कहीं ज्यादा रोमांच से भरपूर होगा।

गौतम ने कहा, “कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें आप करने से मना नहीं कर सकते और ‘काल भैरव..’ एक ऐसा ही शो है। शो ने पहले सीजन ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरा सीजन मुझे कहीं ज्यादा रोमांचकारी लग रहा है।”

अभिनेता ‘सरस्वतीचंद्र’, ‘महाकुंभ : एक रहस्य, एक कहानी’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ जैसे शो में भी काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493