‘काशमोरा’ के पोस्टर में कार्ती का क्रूर रूप

चेन्नई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कार्ती अभिनीत तमिल हॉरर फिल्म ‘काशमोरा’ के पोस्टर का पहला लुक गुरुवार को जारी किया गया। अभिनेता ने इस फिल्म में तानाशाह के रूप में सबका ध्यान आकर्षित किया है।

पोस्टर को ट्विटर पर जारी किया गया, जिसमें वह गंजे और क्रूर रूप में दिख रहे हैं।

फिल्म के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “इस पीरियड फिल्म में कार्ती ने क्रूर दिखने के लिए अपना बाल मुड़वा लिया। वह फिल्म में इस भूमिका में 30 मिनट तक दिखेंगे।”

सूत्रों के अनुसार, “उन्होंने फिल्म में काशमोरा और राजनायक के रूप में तीन भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म निर्माताओं ने तीसरी भूमिका को गुप्त रखा है। यह फिल्म काला जादू पर आधारित हैं, जिसमें कॉमेडी, रोमांस के साथ एक्शन भी है।”

‘काशमोरा’ में मुख्य आकर्षण फिल्म का युद्ध दृश्य होगा।

सूत्रों ने कहा कि इसके युद्धदृश्य के लिए तीन सौ जूनियर कालाकारों की मदद ली गई है, जो ‘बाहुबली’ के युद्धदृश्यों के बराबर होगी।

यह फिल्म गोकुल ने निर्देशित की है, जिसमें नयनतारा और श्रीदिव्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म निर्माता इसके टीजर को सितंबर के दूसरे सप्ताह में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। वहीं फिल्म दिवाली में रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493