वूल्फ्सबर्ग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन स्ट्राइकर मारियो गोमेज ने जर्मन लीग क्लब वूल्फ्सबर्ग के सात करार कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने इसकी पुष्टि कर दी है। यह करार तीन साल के लिए हुआ है।
गोमेज ने कहा है कि वह अपने नए क्लब को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जगह दिलाने की कोशिश करेंगे।
31 साल के गोमेज ने बीते तुर्किश लीग सत्र में बेसिकतास के लिए कुल 26 गोल किए थे।
ऐसा कहा जा रहा है कि गोमेज के साथ करार के लिए वूल्फ्सर्ब को 78 लाख डॉलर खर्च करने पड़े हैं।
dharmpath.com dharmpath