‘काशी..’ में दिखेंगे गोविंद नामदेव

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सिंघम रिटर्न’ और ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंद नामदेव आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में दिखेंगे।

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ‘सिंघम रिटर्न’ और ‘ओएमजी – ओह माय गॉड!’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता गोविंद नामदेव आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में दिखेंगे।

गोविंद ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म में मुझे नकारात्मक भूमिका के लिए चुना गया है। कहानी गंगा और काशी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक मनोरंजक फिल्म होगी। यह वर्ष मेरे लिए बहुत रोमांचक रहेगा क्योंकि इस साल मेरी पांच फिल्में रिलीज होने जा रही है।”

धीरज कुमार द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में शरमन जोशी, मनोज पाहवा, मनोज जोशी और ऐश्वर्य देवन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493