वाशिंगटन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कोमे ने एक किताब लिखने के लिए करार किया है, जिसमें वह अपने करियर के ‘अनसुने प्रकरणों’ का उल्लेख करेंगे। प्रकाशक फ्लैटिरॉन बुक्स ने यह घोषणा की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने मई में कोमे को एफबीआई निदेशक के पद से हटा दिया था।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, किताब अगले साल आएगी। हालांकि इसका शीर्षक अभी तय नहीं किया गया है।
फ्लैटिरॉन ने बुधवार को कहा कि कोमे किताब में ‘अच्छे, नैतिक नेतृत्व और साथ ही इससे किस प्रकार सही फैसले लिए जा सकते हैं’, के बारे में लिखेंगे।
फ्लैटिरॉन ने कहा कि कोमे किताब में अमेरिकी सरकार के पिछले दो दशकों में आई ‘सबसे चुनौतीपूर्ण स्थितियों’ के बारे में भी लिखेंगे।
फ्लैटिरोन के अध्यक्ष और प्रकाशक बॉब मिलर ने कहा, “जेम्स कोमे को अपने पूरे करियर में एक के बाद एक कठिन फैसलों का सामना करना पड़ा।”
सीएनएन ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि कोमे अपने पेशेवर जीवन पर किताब लिख रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath