काश रोज-रोज जिम जा सकूं : हर्ले

लंदन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल-अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने रोज-रोज जिम जाने की इच्छा जताई है।

हर्ले ने कहा, “मेरी तमन्ना है कि मैं रोज-रोज जिम जाऊं, लेकिन मैं नहीं जा पाती। मैं जब अपने देश में होती हूं, तो अपने कुत्तों के साथ लंबी सैर पर जाती हूं और कतई टिक कर नहीं बैठती।”

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, हर्ले का कहना है कि वह अब खूब कैलोरी लेती हैं, लेकिन कोशिश रहती है कि वह ज्यादा मीठा न खाएं।

उन्होंने ब्रिटेन की ‘स्टार’ पत्रिका को बताया, “खूबसूरती व स्वास्थ्य यकीनन आपस में जुड़े हुए हैं। मैं जब से मां बनी हूं, तब से खानपान संबंधी आदतों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क हो गई हूं। मैं मीठा खाती हूं, लेकिन साथ ही इस बात को भी नहीं भूलती कि एक बार वजन बढ़ गया, तो उसे घटाना बहुत मुश्किल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493