‘फितूर’ के नूर को मिलेगा दर्शकों का प्यार : आदित्य

नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को जल्द आगामी फिल्म ‘फितूर’ में देखा जाएगा, जो एक गहन प्रेम कहानी है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को इसमें उनका किरदार पसंद आएगा।

कुछ असफल फिल्में देने के बाद ‘आशिकी 2’ से सुर्खियों में आए आदित्य ने दोनों फिल्मों के किरदारों के बीच समानताएं बताईं। उन्हें उम्मीद है कि इतिहास खुद को दोहराएगा और उनकी आगामी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

आदित्य ने एक बयान में कहा, “फिल्म ‘आशिकी 2’ में निभाया राहुल जयकर का किरदार एक प्रतिभाशाली संगीतकार का था, जो अपने अंदर के शैतान से लड़ता है, जबकि ‘फितूर’ में नूर निजामी एक कलाकार है, जो अपनी मोहब्बत फिरदौस(कैटरीना) की खोज में पूरी जिंदगी लगा देता है।”

‘फितूर’ में निभाए अपने किरदार के बारे में आदित्य ने कहा, “यह एक अद्भुत, जुनूनी और गहन किरदार है और इसे निभाना मेरे लिए एक अनुभव था..नूर को उसके जुनून के लिए पसंद किया जाएगा।”

‘फितूर’ 12 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493