कासगंज हिंसा के बाद भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

लखनऊ/कासगंज, 6 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कासगंज में पिछले दिनों हुई सांप्रदाियक िंहंसा के बाद से पुलिस घटना के साजिशकर्ताओं को तलाशने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भड़काऊ संदेश भेजने वाले एक ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, कासगंज हिंसा में व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम सिंह और ग्रुप सदस्य अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह लोग आगजनी का वीडियो और भड़काऊ बातें लिखकर पोस्ट करते थे।

उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुई एक झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। इस हिंसा में एक युवक चंदन गुप्ता की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदन के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493