कासगंज हिंसा : मुख्य आरोपी सलीम 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

चंदन गुप्ता हत्याकांड में तीन भाई- सलीम, वासिम और नसीम मुख्य आरोपी हैं। इसके अलावा जाहिद जग्गा, आसिफ हिटलर, असलम, असीम, नसरुद्दीन, आकरम, तौफीक, खिल्लन, शबाब, राहत, सलमान, मोहसिन, साकिब, बब्लू, नीशू और वासिफ को भी आरोपी बनाया गया है। जिनमें से मुख्य आरोपी सलीम जावेद को बुधवार को एसटीएफ और पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ बाद पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली थी।

वहीं यूपी सरकार ने कासगंज हिंसा मामले में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। रिपोर्ट में कानून व्यवस्था को लेकर पैदा हुई स्थिति, मौजूदा स्थिति और कार्रवाई के बारे में बताया गया है।

कासगंज हिंसा मामले में अब तक पुलिस 8 मुकदमे दर्ज कर 40 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 151 दंप्रसं (सीआरपीसी) के अंतर्गत अब तक 81 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार अब तक कुल 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अब तक की कार्यवाही के दौरान एक डीबीबीएल बंदूक, दो कारतूस, एक एसबीबीएल देशी व 4 कारतूस तथा 8 खोखा कारतूस बरामद बरामद किए गए हैं। इस घटना के संबंध में चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493