‘कासाब्लांका’ की अभिनेत्री का 92 साल की उम्र में निधन

मैड्रिड, 15 मई (आईएएनएस)। वर्ष 1942 की शानदार फिल्म ‘कासाब्लांका’ के कलाकारों में से जीवित बची एकमात्र कलाकार फ्रांसीसी अभिनेत्री मैडेलेयने लेब्यू का भी निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं।

वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लेब्यू के सौतेले बेटे, वृत्तचित्र निर्माता और पर्यावरणविद कार्लो अलबटरे पिनेली ने बताया कि एक मई को स्पेन के एस्टेपोना में उनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

‘कासाब्लांका’ में लेब्यू ने दिवंगत अभिनेता हंफ्रे बोगार्ट की प्रेमिका का किरदार निभाया था।

पेरिस के नजदीक 1923 में जन्मी लेब्यू ने अपने तत्कालीन पति दिग्गज अभिनेता मार्सेल डलियो के साथ 1940 में फ्रांस छोड़ दिया था।

‘कासाब्लांका’ के बाद और डलियो से 1942 में तलाक के बाद उन्होंने फिल्म ‘पेरिस आफ्टर डार्क’ में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी। उसके बाद वह ‘म्यूजिक फॉर मिलियन्स’ में नजर आई थीं।

उन्होंने बाद में यूरोप लौटकर ‘द रॉयलिस्ट्स’, ‘केज ऑफ गोल्ड’, ‘सिन्स ऑफ मैडेलेयने’ और ‘ला पेरिसियने’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था।

लेब्यू ने पटकथा लेखक टुलियो पिनेली से भी शादी की थी। पिनेली का मार्च 2009 में 100 साल की उम्र में निधन हो गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493